Thursday, October 22, 2009

रवा खिचड़ी

सामग्री :
250 ग्राम रवा (सूजी), 1 गाजर, 30 ग्राम फलिया, 50 ग्राम मटर, घी, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, 5 हरी मिर्च, 5 ग्राम अदरक, 1 टी स्पून जीरा, 2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1/2 कप हरा धनिया, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 10 ग्राम उड़द और चने की दाल।
कितने लोगों के लिए : 5





विधि :
एक पैन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें सरसों के दाने उड़द और चने की दाल डालकर फ्राई करें।
जब दाल ब्राउन हो जाये तो उसमें बारीक कटा अदरक, जीरा और करी पत्ता डाल दें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डाल दें जब प्याज और हरी मिर्च ब्राउन हो जाये तो इसमें टमाटर भी डाल दें।
अब इसमें कटी हुई सब्जी डालकर फ्राई करें। रवा भी डाल दें और अच्छी तरह भून लें। नमक और 2 कप गरम पानी डालकर ढक्कन लगाकर पकने दें।
3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चलाये, घी, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम रवा खिचड़ी सर्व करें।

No comments:

Post a Comment