Thursday, October 22, 2009

अरहर दाल

सामग्री :
1 कप अरहर दाल, 1/2 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून जीरा, 2 हरी मिर्च, 2 साबुत लाल मिर्च, 1 टी स्पून कटा हुआ लहसुन, 2 टुकड़े तेजपत्ता, 10 ग्राम साबुत मसाला (कलौंजी, मेथी, सौंफ, जीरा, सरसों), 2 टेबलस्पून घी, 1 टी स्पून चीनी, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 3



विधि :
1. दाल को अच्छी तरह से धोकर कुकर में नमक, हल्दी और चीनी मिलाकर गैस पर मध्यम आंच पर पकाएं।
2. कटी हुई लहसुन में से आधी लहसुन जीरा पाउडर के साथ दाल में मिलाएं।
3. जब दाल पक जाए और गाढ़ी हो जाए तो उसे आंच पर से उतार लें।
4. अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें सभी साबुत मसाले डालें। जब सरसों चटकने लगे तब उसमें तेजपत्ता और बाकी लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई लाल मिर्च डालें।
5. 2 मिनट तक फ्राई करें और दाल के ऊपर डालें।
6. चावल और रोटी के साथ गरम गरम ही सर्व करें।

दाल मुगलई

सामग्री :
1/2 कप अरहर की दाल, 1/2 कप चने की दाल, 1 कप कटे हुए टमाटर, 2 कप घिया (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ), 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन, 1 टी स्पून कसा हुआ अदरक, 1/2 कप प्याज (लम्बे टुकड़ों मे कटी हुई), 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
सजाने के लिए: 2 टे. स्पून हरा धनिया।
कितने लोगों के लिए : 4

विधि :
दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। दाल को कुकर में डालकर उसमें टमाटर, घिया, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर पकाये।
अब एक पैन में घी गरम करें जब घी गरम हो जाये तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। दाल में डालकर हरे धनिये से सजाकर चावल और रोटी के साथ सर्व करें।
 

पालक और मूंग दाल

सामग्री :
1/2 किग्रा. ताजा पालक, 1 कप मूंग की दाल, 1 टमाटर (मध्यम आकार), 2 लहसुन बारीक कटी हुई, 1 अदरक बारीक कटा हुआ, 1 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून अजवाइन, 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून हल्दी, 2 टी सूपन धनिया पाउडर, एक नींबू का रस, 2 टी स्पून चीनी, 2 टे. स्पून रिफाइंड तेल, नमक स्वादनुसार।
कितने लोगों के लिए : 4



विधि :
सबसे पहले मूंग दाल को धोकर प्रेशर कूकर में रखकर उबाले। उसके बाद नानस्टिक पैन में तेल डाले। तेल गरम होने पर उसमें जीरा, अजवाइन डाले, चटकने के बाद में लहसुन अदरक भी डाल दें। दो मिनट बाद कटा टमाटर डालकर भून लें और उसमें उबली हुई दाल डाल दें, दाल गाढ़ी होने पर थोड़ा पानी भी डाल दें। स्वादानुसार नमक, चीनी, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर दाल में डाले।
उसके बाद बारीक कटी पालक अच्छी तरह से मिला थोड़ी देर और पकाए, नींबू का रस मिलाकर रोटी चावल के साथ सर्व करें।