Sunday, November 15, 2009

मिक्स पराठा






सामग्री :
1 मूली,
 1 गाजर,
1 प्याज,
 2 कप आटा,
 2 हरी मिर्च,
1 टी स्पून अजवायन,
1/2 कप दूध, नमक स्वादानुसार,
 रिफाइंड तेल।

कितने लोगों के लिए : 5
 

विधि :
मूली और गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें।

प्याज को छीलकर बारीक काट लें, हरी मिर्च भी बारीक काट लें। मूली और गाजर को
निचोड़कर उसमें प्याज, हरी मिर्च, दूध, अजवायन और नमक डालकर मुलायम गूंध लें।

अब इसकी लोईयां बनाकर बेल लें और गरम तवे पर दोनों तरफ से रिफाइंड लगाकर सेक लें।

 गर्मागर्म पराठे दही और अचार के साथ सर्व करें।
 
 

Saturday, November 14, 2009

आलू अनारदाना पराठा


आलू अनारदाना पराठा

सामग्री :

2 उबले हुए आलू मध्यम आकार के, 1 टी स्पून अनारदाना (भूनकर पिसा हुआ), 2 कप आटा, नमक स्वादानुसार, 2 टे.स्पून दूध, 2 टे.स्पून दही, 1/2 प्याज बारीक कटी हुई, 1/2 टे.स्पून टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 टी स्पून चाट मसाला, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया।

विधि :

एक बाउल में आटा, नमक, दूध और दही डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम गूंध लें। अब गुंधे हुए आटे को 15 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें। 15 मिनट बाद इसे 8 भागों में बांट कर लोई बना लें।

उबले हुए आलुओं को मैश करके उसमें नमक प्याज, लाल मिर्च, हरी मिर्च, भुना हुआ अनारदाना पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब आटे की लोई लेकर उसमें आवश्यकतानुसार मिश्रण भरकर अच्छी तरह बंद कर दें, चकले पर बेल कर गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से रिफाइंड लगाकर सेंक लें, गरमागरम पराठा दही और चटनी के साथ सर्व करें।

कितने लोगों के लिए : 4

प्रोटीन पराठा




सामग्री :
आधा कप कसा हुआ पनीर, 2 हरे प्याज बारीक कटे हुए, 3/4 कप गेहूं का आटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक व मिर्च स्वादानुसार।
अन्य सामग्री:
तलने के लिए तेल।


विधि :
पर्याप्त पानी की मदद से सारी सामग्री को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। फिर छह बराबर भागों में बांट लें। प्रत्येक भाग को पांच इंच व्यास में गोलाकार बेल लें।
अब पराठे को तवे पर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। शेष के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं। तत्पश्चात स्वीट एण्ड सोर टामेटो कैचअप के साथ गर्मागर्म परोंसे।

 


कितने लोगों के लिए : 6

Thursday, October 22, 2009

अरहर दाल

सामग्री :
1 कप अरहर दाल, 1/2 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून जीरा, 2 हरी मिर्च, 2 साबुत लाल मिर्च, 1 टी स्पून कटा हुआ लहसुन, 2 टुकड़े तेजपत्ता, 10 ग्राम साबुत मसाला (कलौंजी, मेथी, सौंफ, जीरा, सरसों), 2 टेबलस्पून घी, 1 टी स्पून चीनी, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 3



विधि :
1. दाल को अच्छी तरह से धोकर कुकर में नमक, हल्दी और चीनी मिलाकर गैस पर मध्यम आंच पर पकाएं।
2. कटी हुई लहसुन में से आधी लहसुन जीरा पाउडर के साथ दाल में मिलाएं।
3. जब दाल पक जाए और गाढ़ी हो जाए तो उसे आंच पर से उतार लें।
4. अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें सभी साबुत मसाले डालें। जब सरसों चटकने लगे तब उसमें तेजपत्ता और बाकी लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई लाल मिर्च डालें।
5. 2 मिनट तक फ्राई करें और दाल के ऊपर डालें।
6. चावल और रोटी के साथ गरम गरम ही सर्व करें।

दाल मुगलई

सामग्री :
1/2 कप अरहर की दाल, 1/2 कप चने की दाल, 1 कप कटे हुए टमाटर, 2 कप घिया (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ), 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन, 1 टी स्पून कसा हुआ अदरक, 1/2 कप प्याज (लम्बे टुकड़ों मे कटी हुई), 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
सजाने के लिए: 2 टे. स्पून हरा धनिया।
कितने लोगों के लिए : 4

विधि :
दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। दाल को कुकर में डालकर उसमें टमाटर, घिया, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर पकाये।
अब एक पैन में घी गरम करें जब घी गरम हो जाये तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। दाल में डालकर हरे धनिये से सजाकर चावल और रोटी के साथ सर्व करें।